Wednesday, January 5, 2011

बस देख ली आजादी हामनै म्हारे हिन्दुस्तान की

बस देख ली आजादी हामनै म्हारे हिन्दुस्तान की ।
सबतैं बुरी हालत सै आज मजदूर और किसान की ।।

न्यूं कहो थे हाळियाँ नै सब आराम हो ज्यांगे
-खेतों में पानी के सब इंतजाम हो ज्यांगे ।

घणी कमाई होवैगी, थोड़े काम हो ज्यांगे
-जितनी चीज मोल की, सस्ते दाम हो ज्यांगे ।

आज हार हो-गी थारी कही उलट जुबान की ।
सबतैं बुरी हालत सै आज मजदूर और किसान की ॥

जमींदार कै पैदा हो-ज्याँ, दुख विपदा में पड़-ज्याँ सैं
-उस्सै दिन तैं कई तरहाँ का रास्सा छिड़-ज्या सै ।

लगते ही साल पन्द्रहवाँ, हाळी बणना पड़-ज्या सै
-घी-दूध का सीच्या चेहरा कती काळा पड़-ज्या सै ।

तीस साल में बूढ़ी हो-ज्या आज उमर जवान की ।
सबतैं बुरी हालत सै आज मजदूर और किसान की ॥

पौह-माह के महीने में जाडा फूक दे छाती
-पाणी देती हाणाँ माराँ चादर की गात्ती ।

चलैं जेठ में लू, गजब की लगती तात्ती
-हाळी तै हळ जोड़ै, सच्चा देश का साथी ।

फिर भी भूखा मरता, देखो रै माया भगवान की ।
सबतैं बुरी हालत सै आज मजदूर और किसान की ॥

बेईमानी तै भाई आज धार ली म्हारे लीडर सारों नै -
रिश्वत ले कै जगहां बतावैं आपणे मिन्तर प्यारों नै ।

कर दिया देश का नाश अरै इन सारे गद्दारों नै
-आज कुछ अकल छोडी ना हाळी लोग बिचारों मैं ।

आज तो कुछ भी कद्र नहीं है एक मामूली इंसान की ।
सबतैं बुरी हालत सै आज मजदूर और किसान की ॥



-कवि नरसिंह

कात्तिक बदी अमावस थी और दिन था खास दीवाळी का

रचनाकार: कवि नरसिंह


कात्तिक बदी अमावस थी और दिन था खास दीवाळी का
-आँख्याँ कै माँह आँसू आ-गे घर देख्या जब हाळी का ॥

कितै बणैं थी खीर, कितै हलवे की खुशबू ऊठ रही
-हाळी की बहू एक कूण मैं खड़ी बाजरा कूट रही ।

हाळी नै ली खाट बिछा, वा पैत्याँ कानी तैं टूट रही
-भर कै हुक्का बैठ गया वो, चिलम तळे तैं फूट रही ॥

चाकी धोरै जर लाग्या डंडूक पड़्या एक फाहळी का
-आँख्याँ कै माँह आँसू आ-गे घर देख्या जब हाळी का ॥

सारे पड़ौसी बाळकाँ खातिर खील-खेलणे ल्यावैं थे
-दो बाळक बैठे हाळी के उनकी ओड़ लखावैं थे ।

बची रात की जळी खीचड़ी घोळ सीत मैं खावैं थे
-मगन हुए दो कुत्ते बैठे साहमी कान हलावैं थे ॥

एक बखोरा तीन कटोरे, काम नहीं था थाळी का
-आंख्यां कै माँह आँसू आ-गे घर देख्या जब हाळी का ॥

दोनूँ बाळक खील-खेलणाँ का करकै विश्वास गये
-माँ धोरै बिल पेश करया, वे ले-कै पूरी आस गये ।

माँ बोली बाप के जी नै रोवो, जिसके जाए नास गए
-फिर माता की बाणी सुण वे झट बाबू कै पास गए ।

तुरत ऊठ-कै बाहर लिकड़ ग्या पति गौहाने आळी का
-आँख्याँ कै माँह आँसू आ-गे घर देख्या जब हाळी का ॥

ऊठ उड़े तैं बणिये कै गया, बिन दामाँ सौदा ना थ्याया
-भूखी हालत देख जाट की, हुक्का तक बी ना प्याया !

देख चढी करड़ाई सिर पै, दुखिया का मन घबराया
-छोड गाम नै चल्या गया वो, फेर बाहवड़ कै ना आया ।

कहै नरसिंह थारा बाग उजड़-ग्या भेद चल्या ना माळी का ।
आँख्याँ कै माँह आँसू आ-गे घर देख्या जब हाळी का ॥