Saturday, December 10, 2011

बात बोलेगी

बात बोलेगी,
हम नहीं।
भेद खोलेगी
बात ही।


सत्य का मुख
झूठ की आँखें
क्या-देखें!


सत्य का रूख़
समय का रूख़ हैः
अभय जनता को
सत्य ही सुख है
सत्य ही सुख।


दैन्य दानव; काल
भीषण; क्रूर
स्थिति; कंगाल
बुद्धि; घर मजूर।


सत्य का
क्या रंग है?-
पूछो
एक संग।
एक-जनता का
दुःख : एक।
हवा में उड़ती पताकाएँ
अनेक।


दैन्य दानव। क्रूर स्थिति।
कंगाल बुद्धि : मजूर घर भर।
एक जनता का - अमर वर :
एकता का स्वर।
-अन्यथा स्वातंत्र्य-इति।


-शमशेर बहादुर सिंह

No comments:

Post a Comment